जिस ट्रक से मरे स्कूटी सवार, उस ट्रक में हुई थी दारू पार्टी!
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात रामपुर रोड में जिस ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों की जान ली, उस ट्रक में दारू पार्टी हुई थी। इस मामले में ट्रक सवार जिस एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, वो नशे में बुरी तरह चूर था। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि हिरासत में लिया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात रामपुर रोड में जिस ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों की जान ली, उस ट्रक में दारू पार्टी हुई थी। इस मामले में ट्रक सवार जिस एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, वो नशे में बुरी तरह चूर था। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति ट्रक चला रहा था या कोई और।
सिद्धार्थ सिटी देवलचौड़ खाम रामपुर रोड निवासी नितिन शर्मा (43) बिडला स्कूल में कंप्यूटर साइंस के अध्यापक थे। नितिन के घर में फार्मासिस्ट सौरभ जोशी (30) किराए पर रहते थे। मंगलवार की रात स्कूटी सवार दोनों घर लौट रहे थे कि तभी रामपुर रोड स्थित नेक्सा शो रूम के पास पीछे से आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस मामले में रात ही पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा, जो शराब के नशे में बुरी तरह चूर था और ट्रक में सवार था।
पहले पुलिस इसे चालक मान रही थी, लेकिन आरोपी ने इस बात से इंकार कर दिया। अब पुलिस ने ट्रक मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। ताकि यह साफ हो सके कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध चालक है या नहीं। बहरहाल, बताया जा रहा है कि ट्रक में जमकर शराब पी गई और इसके बाद बरसात में तेजी से ट्रक को दौड़ाया गया। बरसात में विजिबिलटी कम और नशे में होने की वजह से हादसा हुआ। वहीं, शिक्षक और फार्मासिस्ट के घर मातम फैला है।
