हल्द्वानी: पुलिस की सख्ती के बाद तस्कर ने उगले अपने आकाओं के नाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। खुद भी नशे के लती थे और नशीले इंजेक्शन के कारोबार से कमाई भी कर रहे थे। ऐसे ही दो लोगों को बनभूलपुरा पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस को नशे के सौदागर का नाम भी बताया है। बनभूलपुरा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। खुद भी नशे के लती थे और नशीले इंजेक्शन के कारोबार से कमाई भी कर रहे थे। ऐसे ही दो लोगों को बनभूलपुरा पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस को नशे के सौदागर का नाम भी बताया है।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मंगलवार रात गश्ती टीम को गौला पार्किंग के पास दो युवक संदिग्धावस्था में दिखाई दिए। शक होने पर दोनों को बुलाया गया, लेकिन वह भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। तलाशी ली गई तो दोनों युवकों के पास से 69 इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गौहर निवासी गफूर बस्ती व मो. रफद निवासी लाल स्कूल बनभूलपुरा बताया।
साथ ही बताया कि वह नशे के इंजेक्शन रुद्रपुर-काशीपुर रोड के पास रहने वाले एक शख्स से खरीद कर लाते हैं और बरामद माल भी उसी से लाए थे। दोनों न सिर्फ खुद नशे के आदी हैं बल्कि लत पूरी करने के लिए नशे के इंजेक्शन बेचते भी हैं। टीम में एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, प्रमोद भट्ट थे।
