बरेली: बारिश ने ली तीन लोगों की जान, दो पर गिरी बिजली, एक की दीवार गिरने से मौत
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली में बुधवार को हुई बारिश ने तीन लोगों की जान ले ली। तो एक युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बारिश के समय भमोरा (Bhamora) इलाके में खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर बिजली गिरने से मौत हो गई। तो वहीं, रामनगर …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली में बुधवार को हुई बारिश ने तीन लोगों की जान ले ली। तो एक युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बारिश के समय भमोरा (Bhamora) इलाके में खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर बिजली गिरने से मौत हो गई। तो वहीं, रामनगर इलाके में बारिश की वजह से मकान की दीवार गिरने से दो लोग उसमें दब गए। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरी की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। तीनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गोभी के खेत में काम कर रहे थे छह मजदूर
पुलिस के मुताबिक बुधवार को बिछरुईया गांव की ओर गोभी के खेत में करीब छह मजदूर निराई कर रहे थे। यह खेत सिरसा के रहने वाले जितेंद्र ने पेशगी पर ले रखा है। उसी वक्त अचानक से आसमान में काले घने बादल छाए और बारिश होने लगी। बारिश आते देख चार मजदूर पड़ोस में पड़े छप्पर में भाग गए। मगर मजदूर मंगली राम (40) और करन सिंह (35) खेत में खड़े पेड़ के नीचे छिप गए। इसी बीच तड़तड़ाती हुई बिजली पेड़ पर गिरी। जिसकी चपेट में आने से मंगली और करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली गिरते ही मच गई चीख पुकार
बताया जा रहा है कि जैसे ही पेड़ के ऊपर बिजली तो छप्पर में खड़े मजदूरों की चीख निकल गई। कुछ ही देर में खेत में गांव वालों का जमावबाड़ा लग गया। परिवार में भी दोनों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बारिश में दीवार गिरने से दो दबे
भमोरा में बिजली गिरने से मौत का मामला शांत नहीं हुआ कि तब तक रामनगर इलाके में दीवार गिरने से दो लोग उसमें दब गए। जिसमें पुरुष की मौके पर मौत हो गई और महिला की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। गांव वालों के मुताबिक सत्यपाल और चंद्रावती के ऊपर दीवार गिरी थी। जिसमें से सत्यपाल की मौत हो गई, जबकि चंद्रावती की हालत अभी भी गंभीर है। उधर, दोनों के परिजन जानबूझकर दीवार गिराने का आरोप लगा रहे है।
