नरेंद्र गिरी केस में वीडियो ने दिया नया मोड़, जिस पंखे से लटके थे, वह चलता मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के प्रकरण में रोज नया पहलु जुड़ता चला जा रहा है। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें उस कमरें का पंखा चल रहा है, जिसमें कथित तौर पर नरेंद्र गिरि ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वीडियो के अनुसार इसमें पुलिस जब …

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के प्रकरण में रोज नया पहलु जुड़ता चला जा रहा है। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें उस कमरें का पंखा चल रहा है, जिसमें कथित तौर पर नरेंद्र गिरि ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

वीडियो के अनुसार इसमें पुलिस जब इस मामले में पहली बार कमरे में पहुंची तो कमरे का पंखा चल रहा था और शव नीचे जमीन पर था। यह वीडियो कई सवाल पैदा कर रहा है। यह करीब एक मिनट 45 सेकंड वीडियो है। वीडियो में आईजी केपी सिंह भी दिखाई पड़ रहे हैं जो महंत के शिष्यों से पूछताछ कर रहे थे। वीडियो में शव में नॉयलॉन की रस्सी फंसी आ रही है जो टुकड़ों में है।

यह भी पढ़े-

कोविड-19: देश में 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए मामले, केरल में हालात खराब

संबंधित समाचार