विश्व तीरंदाजी की खिलाड़ियों की समिति में भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा चुने गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यांकटन, अमेरिका। विश्व कप में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा को चार साल के कार्यकाल के लिये विश्व तीरंदाजी की खिलाड़ियों की समिति में चुना गया है। विश्व चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागी तीरंदाजों ने मतदान के जरिये 32 वर्षीय वर्मा और रूस की मौजूदा विश्व चैंपियन नतालिया अवदीवा का …

यांकटन, अमेरिका। विश्व कप में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा को चार साल के कार्यकाल के लिये विश्व तीरंदाजी की खिलाड़ियों की समिति में चुना गया है। विश्व चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागी तीरंदाजों ने मतदान के जरिये 32 वर्षीय वर्मा और रूस की मौजूदा विश्व चैंपियन नतालिया अवदीवा का चयन किया। कंपाउंड तीरंदाजों ने यहां अपने नये प्रतिनिधि के लिये मतदान किया था।

एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता वर्मा अकेले पुरुष उम्मीद्वार थे। महिलाओं में अवदीवा और जर्मनी की जेनिन मीसनर उम्मीद्वार थी। रूसी तीरंदाज को 69 प्रतिशत मत मिले। वर्मा और अवदीवा का कार्यकाल चार साल का होगा। समिति की अध्यक्ष नाओमी फॉकार्ड हैं। सजेफ वान डेन बर्ग और क्रिस्टल गॉविन इसके अन्य सदस्य हैं।

संबंधित समाचार