इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटीं नाओमी ओसाका इंडियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेल्स। दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक नाओमी ओसाका इंडियन वेल्स बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गयी हैं। इस महीने के शुरू में यूएस ओपन में हारने के बाद ओसाका ने कहा था कि वह टेनिस से लंबे समय का अवकाश लेना चाहती है जिसके बाद संभावना बन गयी थी कि वह …

वेल्स। दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक नाओमी ओसाका इंडियन वेल्स बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गयी हैं। इस महीने के शुरू में यूएस ओपन में हारने के बाद ओसाका ने कहा था कि वह टेनिस से लंबे समय का अवकाश लेना चाहती है जिसके बाद संभावना बन गयी थी कि वह इस सत्र के आखिरी टूर्नामेंटों से हट सकती हैं।

ओसाका ने अपने ट्विटर हैंडल पर चार से 17 अक्टूबर तक इंडियन वेल्स में होने वाले टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि मैं अपना अगला टेनिस मैच कब खेलूंगी। ” ओसाका चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी हैं। वह अभी विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं।

संबंधित समाचार