हल्द्वानी: हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी बिजली विभाग के जेई की कार, दर्दनाक मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में बिजली विभाग के जेई गिरिजेश पंत (45) की बृहस्पतिवार सुबह यूपी के अमरोहा के गजरौला हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि माता-पिता और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सीओ दफ्तर के पास हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में बिजली विभाग के जेई गिरिजेश पंत (45) की बृहस्पतिवार सुबह यूपी के अमरोहा के गजरौला हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि माता-पिता और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सीओ दफ्तर के पास हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे से जा घुसी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हल्द्वानी के नाथूपुर गांव निवासी गिरिजेश पंत बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कार से अपनी मां आशा पंत का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ पिता श्याम दत्त पंत भी थे। चौपला पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र पुंडीर के मुताबिक, कार को आगरा के बासौनी क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी राजू चला रहा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
