गोंडा: फरार हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। काफी दिनों से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को स्थानीय पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार सतानन्द पाण्डेय ने बताया कि फरार चल रहे कई ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया गया था। जिसमे बुधवार को उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार व उनकी टीम ने …

गोंडा। काफी दिनों से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को स्थानीय पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार सतानन्द पाण्डेय ने बताया कि फरार चल रहे कई ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया गया था। जिसमे बुधवार को उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार व उनकी टीम ने हरिद्वार पुत्र शिवदयाल निवासी ग्राम जनवारपुर मौजा पूरेबहोरी को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिफ्तार के विरुद्ध की आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है और व स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसकी तलाश पुलिस को काफी दिनो से थी। गिरफ्तार अभियुक्त को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार