हल्द्वानी: ठेकेदारों ने सुरक्षा कर्मियों के सामने लोनिवि दफ्तर में जड़े ताले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों को लेकर हड़ताल कर रहे ठेकेदारों ने गुरुवार को लोनिवि दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। सुरक्षा कर्मियों के सामने तिकोनिया स्थित इस कार्यालय में ताले जड़ दिए। ठेकेदारों ने जमकर नारे लगाए और मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों को लेकर हड़ताल कर रहे ठेकेदारों ने गुरुवार को लोनिवि दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। सुरक्षा कर्मियों के सामने तिकोनिया स्थित इस कार्यालय में ताले जड़ दिए। ठेकेदारों ने जमकर नारे लगाए और मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले ठेकेदारों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। लोनिवि के ही दफ्तर में ठेकेदार धरना पर बैठे रहे। सोसाइटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी व प्रवक्ता हरीश आर्य ने कहा कि अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। ठेकेदारों से रायल्टी प्रपत्र मांगे जा रहे हैं।

समयवृद्धि प्रकरण एक वर्ष से कार्यालयों में लंबित पड़े हैं। जो नई निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, उनमें दरें न्यूनतम लगाई गई हैं। मांगों को नहीं माना जाता है और ठेकेदारों का उत्पीड़न बंद नहीं होता है तो आंदोलन और उग्र होगा। ठेकेदारों की मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है, इससे सभी रोषित हैं। तालाबंदी करने वालों में राजेंद्र सिंह नेगी, कैलाश शाह, पूरन चंद्र जोशी, हरीश आर्य, दया किशन जोशी, सुधांशु शर्मा, इकबाल, प्रमोद तिवाड़ी, हनीफ, इकराम, लाल सिंह पंवार आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार