फर्रुखाबाद: थानाध्यक्ष समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। सैनिक के साथ भूमि पर कब्जा करनें के विवाद में झूठी कार्यवाही करनें और अभद्रता करनें के मामले में कोर्ट में थानाध्यक्ष सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कंपिल के ग्राम मांझगांव निवासी शमीला बेगम ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। जिसमे कहा कि उनके मोहल्ले के ही निवासी …

फर्रुखाबाद। सैनिक के साथ भूमि पर कब्जा करनें के विवाद में झूठी कार्यवाही करनें और अभद्रता करनें के मामले में कोर्ट में थानाध्यक्ष सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कंपिल के ग्राम मांझगांव निवासी शमीला बेगम ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। जिसमे कहा कि उनके मोहल्ले के ही निवासी कबीर खां, आजम खां, फतेह खां, नकीब खां, खुर्शीद, हबीब, तमीर व नोहिल खां ने थाना प्रभारी आरबी सिंह व दारोगा मंगल सिंह से मिली भगत कर ली।

इसके बाद बीते 26 अगस्त को आरोपियों नें उनके घर की दीवार गिरा दी। पति सेना में होनें के चलते जब अवकाश पर घर आये तो दीवार गिरानें का विरोध किया तो उल्टा पुलिस नें उनके साथ अभद्रता की और थाने ले गयी जहाँ उनका फर्जी मामले में चालान कर दिया। कोर्ट नें मामले को पंजीकृत कर आगामी 20 अक्टूबर की तिथि नियत की है।

संबंधित समाचार