अच्छी खबर: दीवानी न्यायालय में विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने को फ्रंट ऑफिस का शुभारंभ
नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष व न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में फ्रंट ऑफिस का शुभारंभ दीप जलाकर किया। फ्रन्ट ऑफिस में रिटेनर अधिवक्ता सोहन तिवारी, पीएलवी अम्बिका, आशा व यशवन्त को विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु नियुक्त किया गया है। फ्रंट ऑफिस विधिक सेवाएं …
नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष व न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में फ्रंट ऑफिस का शुभारंभ दीप जलाकर किया।
फ्रन्ट ऑफिस में रिटेनर अधिवक्ता सोहन तिवारी, पीएलवी अम्बिका, आशा व यशवन्त को विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु नियुक्त किया गया है। फ्रंट ऑफिस विधिक सेवाएं एवं विधिक राय हेतु वन स्टॉप सेंटर के तौर पर कार्य करेगा। फ्रन्ट ऑफिस द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रार्थना पत्र नोटिस अत्यादि ड्राफ्ट किये जाएंगे तथा अन्य विधिक सहायताएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विधिक सहायता प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित फ्रंट ऑफिस में सम्पर्क कर सकते हैं तथा जो व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से आने में असमर्थ हैं, वह टेलीफोन नम्बर 05942-297297 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उद्घाटन के मौके पर न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने राज्य के पिछड़े, गरीब व असहाय व्यक्तियों को न्याय दिलाने व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया तथा आम जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों कानूनी जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करने के कारण फ्रन्ट ऑफिस पीड़ितों एवं शोषित व्यक्तियों को न्याय दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
जिला जज राजेन्द्र जोशी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अन्तिम पंक्ति के अन्तिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा। सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार खुल्बे ने विधिक साक्षरता एवं उत्तराखण्ड पीड़ित सहायता योजना के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर प्रथम अपर जिला जज प्रीतू शर्मा, परिवार न्यायाधीश अंजू जुयाल, द्वितीय अपर जिला जज राकेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीन्द्र मोहन पाण्डे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मो.खान, सिविल जज (जू.डि.) बुशरा कमाल, सिविल जज जैनब, जिला बार संघ के अध्यक्ष नीरज साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल,कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरूण चन्द्रा, प्रेस सचिव शिवांशु जोशी, सचिव दीपक रूबाली, संयुक्त सचिव उमेश काण्डपाल, कोषाध्यक्ष मनीष काण्डपाल, पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष हरिशंकर कंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता बीसी जोशी, कैलाश जोशी, बीसी मेलकानी, मनीष जोशी, रिटेनर अधिवक्ता सोहन तिवारी, अधिवक्ता बीसी पाल, राम सिंह रौतेला, पुलक अग्रवाल, हरीश भट्ट, डीजीसी सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
