अयोध्या: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों के कपड़े जलकर हुए खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित अलका टावर से सटी कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुचीं दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रिकाबगंज-नियावां रोड स्थित अलका टावर के बाहर मार्केट …

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित अलका टावर से सटी कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुचीं दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रिकाबगंज-नियावां रोड स्थित अलका टावर के बाहर मार्केट में तेली टोला निवासी अजित जायसवाल पिछले 10 वर्षों से रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाते हैं।

उन्हीं की दुकान के बगल में उनके बड़े भाई आनंद जायसवाल ने भी कपड़ों की दुकान खोल रखी है। साप्ताहिक बन्दी की वजह से सभी दुकानें बंद थीं। आनन्द की दुकान के ऊपर ही उनका घर है। इसलिए आनंद दुकान के अंडर ही थे। गुरुवार की दोपहर तकरीबन एक बजे उन्हें अजीत की दुकान से कुछ जलने की बदबू आने लगी।

उन्होंने अजीत को इस बाबत फ़ोन पर जानकारी दी। अजीत के दुकान पहुचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। पहले आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर एक-एक करके दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुच गई। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था, जिससे लाखों का नुकसान हो गया।

मीटर से हुई स्पार्किंग, बड़े भाई की दुकान में भी नुकसान

अजीत ने बताया कि मीटर के पास से ही स्पार्किंग हुई थी, जिस कारण आग लग गई। इस दौरान उनके बड़े भाई की दुकान में भी आग पहुच गई थी। फिलहाल मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी दुकान से सारा माल शिफ्ट कर दिया था।

बड़ा हादसा टला

कपड़ों की दुकान से उठ रही। आग की लपटें इतनी भयानक थी की वहां मौजूद हर शख्स दहल गया। चूंकि बगल में ही अलका टावर था। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आग आस पास की दवा की दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं।

संबंधित समाचार