बरेली: बिना अप्रूबल के बन रही थी बिल्डिंग, बीडीए ने सील कर निर्माण कार्य रुकवाया
बरेली, अमृत विचार। शहर के मिनी बाईपास पर बगैर नक्शा पास कराए कई बिल्डिंगों को निर्माण हो गया। इन बिल्डिंगों पर गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कार्रवाई करते हुए सभी बिल्डिंगों को सील कर दिया। साथ ही निर्माण कार्य पर भी रोकर लगा दी है। इससे पहले भी बीडीए बिना नक्शा पास हुए …
बरेली, अमृत विचार। शहर के मिनी बाईपास पर बगैर नक्शा पास कराए कई बिल्डिंगों को निर्माण हो गया। इन बिल्डिंगों पर गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कार्रवाई करते हुए सभी बिल्डिंगों को सील कर दिया। साथ ही निर्माण कार्य पर भी रोकर लगा दी है। इससे पहले भी बीडीए बिना नक्शा पास हुए भवनों के निर्माण कराने के मामलों में बड़ी कार्रवाई कर चुका है। बीडीए अफसरों का कहना है कि अवैध तरीके से बनाई जा रही कई और इमारतों को लेकर जल्द ही कार्रवाई की जानी है।
दरअसल, मिनी बाईपास पर मठ लक्ष्मीपुर में एक निजी अस्पताल के सामने वीरपाल नाम का एक शख्स बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना लगभग 150 वर्गमीटर में भवन के आगे प्रथम तल पर छज्जा बढाकर निर्माण कार्य करा रहा था। इसकी सूचना पर बीडीए की टीम ने निर्माणकर्ता के विरूद्ध उत्तरप्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27(1), 28(1) व 28(2) के तहत कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण में वाद दायर किया है।
इस अनाधिकृत निर्माणकर्ता के द्वारा स्थल पर लगातार निर्माण कार्य जारी रखने पर अधिनियम-1973 की धारा 28क(1) के तहत गुरुवार को अनाधिकृत निर्माण परिसर को प्राधिकरण की प्रर्वतन टीम ने मौके पर पहुंचकर सील कर दिया। नक्शा पास कराए बगैर निर्माण कार्य कराए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
