यहां से होता था हल्द्वानी में नशा सप्लाई, पुलिस की 50 टीमें मैदान में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में स्मैक का कारोबार अपनी जड़े जमा चुका है और यहां देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी मात्रा में स्मैक की तस्करी की जा रही है। बड़ी बात ये है कि अब इस धंधे में नए लोग भी तेजी से जुड़ रहे हैं। अब इस धंधे को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में स्मैक का कारोबार अपनी जड़े जमा चुका है और यहां देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी मात्रा में स्मैक की तस्करी की जा रही है। बड़ी बात ये है कि अब इस धंधे में नए लोग भी तेजी से जुड़ रहे हैं।

अब इस धंधे को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस की टीम स्पेशल-50 जमीन पर उतर चुकी है और डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मोर्चा संभाल रखा है।

उन्होंने बताया स्मैक बरेली उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में आ रही है। दिल्ली में भी इस धंधे से जुड़े बड़े लोग अपनी जड़े जमाए बैठे हैं। पुलिस को इस धंधे से जुड़े मीरगंज बरेली के सलमान, परवेज और बबलू का नाम पता लगा है। जो थोक रेट में मुसम्मा जैसे तस्करों को माल मुहैया कराते हैं। बरेली में बैठे सलमान, परवेज और बबलू का आपराधिक इतिहास उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दर्ज है। इन्हें जड़ से साफ करने के लिए इंस्पेक्टर उमेश मलिक के नेतृत्व वाली 50 लोगों की टीम दिल्ली, बरेली, बिलासपुर, फतेहगंज में काम कर रहे है। जिसमें एसओजी और एसटीएफ के लोग भी शामिल हैं।

कुर्क की जाएगी तस्करों की संपति
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि गिरफ्त में आए तस्कर मुसम्मा की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पता लगाया जा रहा है कि कहां-कहां उसके नाम चल-अचल संपत्ति है। बता दें कि मुसम्मा बिलासपुर में परिवार के साथ रहता है। जबकि उसका पैतृक निवास बरेली में है। उन्होंने बताया कि अब इस तरह की कार्रवाई हर उस तस्कर के खिलाफ की जाएगी, जो पुलिस के हत्थे चढ़ेगा।

संबंधित समाचार