घरों में रह रहे किरायदारों का नहीं हुआ था सत्यापन, पुलिस ने किए चालान
टनकपुर, अमृत विचार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियानों के साथ साथ बाहरी जनपदों व राज्यों के किरायेदारो व कामकाज के लिए आ रहे अन्य लोगों के सत्यापन के क्रम में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के आदेश पर जनपद के सभी कोतवाली व थानों में प्रभारियों को जन …
टनकपुर, अमृत विचार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियानों के साथ साथ बाहरी जनपदों व राज्यों के किरायेदारो व कामकाज के लिए आ रहे अन्य लोगों के सत्यापन के क्रम में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के आदेश पर जनपद के सभी कोतवाली व थानों में प्रभारियों को जन जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने के लिये दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
प्रभारी चौकी चल्थी हेमन्त कठैत द्वारा चौकी क्षेत्र के ग्राम दुधौरी, बेलखेत, बिट्टा, अमोडी क्षेत्र में आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत सत्यापन अभियान संचालित किया गया।सत्यापन अभियान के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आए लगभग 30 व्यक्तियों के पहचान प्रपत्र जांच कर सत्यापन किया गया। क्षेत्र में बाहरी राज्यों व जनपदों से आए श्रमिकों के ठेकेदारों व अन्य मकान स्वामियों को उनके मकान में निवास कर रहे व्यक्तियों के निश्चित प्रारूप अनुसार चरित्र सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए गए।
इस दौरान 4 श्रमिक ठेकेदारों द्वारा अपने-अपने अन्तर्गत कार्यरत बाहर से आये श्रमिकों का सत्यापन नियमानुसार पुलिस द्वारा ना करवाया जाना प्रकाश में आने पर सभी 4 श्रमिक ठेकेदारों के विरुद्ध धारा 52(3)/ 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।साथ ही उनसे एक एक हजार का चालान भी काटा गया।
इधर पुलिस अधीक्षक पींचा ने जिले के लोगों को निर्देश दिए हैं कि वह बाहर से आने वाले लोगों को किराए में रहने से पहले सत्यापन प्रक्रिया जरूर कर ले।पुलिस टीम चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत के अलावा कांस्टेबल अर्पित पांडेय, अरुण राणा,भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
