यूपी: अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, बताया- हर मोर्चें पर फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राज्य सरकार हर मोर्चे पर बुरी और पूरी तरह विफल है। उसने अपने किए वादे तो निभाए नहीं, प्रदेश को बदहाली और बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। उन्होंने गुरुवार को …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राज्य सरकार हर मोर्चे पर बुरी और पूरी तरह विफल है। उसने अपने किए वादे तो निभाए नहीं, प्रदेश को बदहाली और बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। उन्होंने गुरुवार को भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा का दूसरा नाम ही घोटाला, धांधली और जालसाजी हो गया है। भाजपा ने राज्य की जनता को सिर्फ परेशानियां, मंहगाई और भ्रष्टाचार के ही उपहार दिए हैं। 2022 का चुनाव प्रदेश को नई सरकार मिलने का चुनाव होगा। साढ़े चार साल में जनता ने देखा है कि कैसे प्रदेश विकास और प्रगति में पीछे हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार की व्यवस्थाओं को चौपट करने के अलावा कुछ और नहीं किया है। इनकी सरकार की नाकामियों के चलते शिक्षा व्यवस्था गर्त में है। देश का भविष्य विद्यालय परिसरों में जलभराव के कारण छप्पर में पढ़ाई करने को मजबूर है। स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक नमूना बरेली जिले में देखने को मिला, जहां एक बच्ची की मृत्यु डेंगू से होने पर स्वास्थ्य महकमा छह दिन तक रिपोर्ट दबाए बैठा रहा। अब कोरोना की तरह डेंगू से मौतों को भी प्रशासन दबाने पर तुला हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में 24 घंटे बिजली के वादे और मुख्यमंत्री द्वारा वादा निभाने के झूठे दावे की हकीकत यह है कि पडरौना में दो दिन से बिजली कटौती हो रही है। खीरी में जनता बिजली संकट से त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा पहले ढिंढोरा पीटती है फिर विज्ञापन में विकास का हल्ला मचाती है। उन्नाव में 2018 में महिलाओं के लिए बने पिंक शौचालयों को कागजों में नया दिखाकर निर्माण वर्ष 2021 में कर दिया गया। ईंट लगी न सीमेंट बस बन गया शौचालय। यही है भाजपा का हवाई विकास। सच्चाई यही है कि प्रदेश में भाजपा ने एक भी योजना को धरती पर नहीं उतारा है।

संबंधित समाचार