रायबरेली: खुलेआम असलहा का प्रदर्शन करने में चली गोली, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। असलहा लेकर खुलेआम प्रदर्शन करने में बंदूक से निकली गोली से युवक की मौत हो गई वहीं आरोपी फरार हो गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी के प्रधान लक्ष्मीकांत का कार्यालय फ्लाई मिल के पास है। …

रायबरेली। असलहा लेकर खुलेआम प्रदर्शन करने में बंदूक से निकली गोली से युवक की मौत हो गई वहीं आरोपी फरार हो गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी के प्रधान लक्ष्मीकांत का कार्यालय फ्लाई मिल के पास है। गुरुवार रात करीब 8.30 बजे प्रधान के कार्यालय पर उनके समर्थक शुभम 20 पुत्र भगौती प्रसाद और राजवीर लोध निवासी गढ़ी बैठे थे।

इस दौरान असलहा लहराए जाने लगे तभी राजवीर लोध की बंदूक से निकली गोली शुभम के लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि प्लाई मिल में दो गार्ड एक नाल बंदूक लेकर सुरक्षा का काम करते हैं। सूत्रों के मुताबिक एक गार्ड अपनी लोड बंदूक प्रधान के कार्यालय पर रख कर कहीं गया था। इसी दौरान शुभम और राजवीर बंदूक लेकर उससे खिलवाड़ करने लगे, इसी बीच गोली चल गई और शुभम की मौत हो गई। साथी की मौत होते ही राजवीर भाग खड़ा हुआ।

बताते हैं कि शुभम और राजवीर आपस में उठते बैठते रहे हैं। मौके पर हरचंदपुर पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। वहीं रोते बिलखते पहुंचे शुभम के परिजनों ने राजवीर पर शुभम की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बृजेश राय का कहना था कि वह घटना की पड़ताल कर रहे हैं। गहन छानबीन के साथ पूछताछ हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार