झगड़े में जमानत कराकर लौट रहे दो पक्ष फिर भिड़े, एक ही पक्ष के 3 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए झगड़े में जमानत लेकर लौट रहे दो पक्ष गांव के पास पहुंचते ही आपस में फिर भिड़ गए। एक पक्ष का आरोप है कि  उसके विरोधियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडो से पीटने के बाद गोली मार दी। इस हमले में एक पक्ष …

सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए झगड़े में जमानत लेकर लौट रहे दो पक्ष गांव के पास पहुंचते ही आपस में फिर भिड़ गए। एक पक्ष का आरोप है कि  उसके विरोधियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडो से पीटने के बाद गोली मार दी। इस हमले में एक पक्ष की महिला सहित चार लोग घायल हो हुए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया गया है। हांलाकि पुलिस गोली चलने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जांच कर आवशयक कार्रवाई की जाएगी।

 

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कुंवरापुर गांव निवासी मुकेश और शिवबालक पक्ष में दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 151 के तहत कार्रवाई की थी। जमानत कराने के बाद गुरूवार की देर शाम दोनों पक्ष गांव के पास ही आपस में फिर भिड़ गए। इस भिडंत में एक पक्ष की महिला सहित तीन लोग घायल हुए।

घायलों का सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष का कहना है कि जब वह लोग गांव के पास पहुंचे तभी पहले से घात लगाय बैठे विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है की हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही फायरिंग भी की। हमले में मुकेश, प्रेम व मोहिनी पत्नी जगरूप भी घायल हुई है। मोहिनी का कहना है कि हमला करने वालों में मंगल,पुच्चू, धीरू, शेरू आदि ने हमला किया है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह का कहना है कि इस मामले में 151 के तहत कार्रवाई की गई थी।

 

संबंधित समाचार