अमरोहा: शराब की दुकान के सेल्समैन से लूटी नकदी, सनसनी
अमरोहा/कैसरा,अमृत विचार। देशी शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 35 हजार की नकदी लूट ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लूट की यह दूसरी घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।इससे पहले बदमाशों ने …
अमरोहा/कैसरा,अमृत विचार। देशी शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 35 हजार की नकदी लूट ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लूट की यह दूसरी घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।इससे पहले बदमाशों ने एक महिला से दिनदहाड़े 15 हजार रूपए लूट लिए थे।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कैसरा में देशी शराब की दुकान है। जिस पर क्षेत्र के गांव मुर्गोपुर निवासी केशव पुत्र रामचन्द्र सिंह सेल्समैन है। रोजाना की तरह ही गुरूवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके पैदल ही अपने गांव जा रहा था।
कैसरा गांव से तीन सौ मीटर आगे दो बाइक पर चार लोग सवार होकर आये। चारों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर 35 हजार रूपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की।
