आजमगढ़: डॉक्टर ने बनाया युवती का अश्लील वीडियो, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद के एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने पहुंची युवती का डाक्टर ने अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने आरोपित डा. मिर्जा अरबाज बेग के खिलाफ केस दर्ज कराई है। युवती दवा लेने क्लीनिक पर पहुंची थी। इलाज के बहाने चिकित्सक ने नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील …

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद के एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने पहुंची युवती का डाक्टर ने अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने आरोपित डा. मिर्जा अरबाज बेग के खिलाफ केस दर्ज कराई है। युवती दवा लेने क्लीनिक पर पहुंची थी। इलाज के बहाने चिकित्सक ने नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

उसके बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। इंकार करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा था। इससे तंग युवती ने डा. मिर्जा अरबाज बेग निवासी मुस्लिमपट्टी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी मोती लाल पटेल ने बताया कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार