अमरोहा: दो हजार का लालच देकर लूटी ई-रिक्शा
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। युवकों ने किराए पर दो हजार रूपए का लालच देकर गढ़ चलने की बात कही। इस पर ई रिक्शा चालक तैयार हो गया। गढ़ पहुंचने पर युवकों ने ई रिक्शा लूट ली और जेब में रखी 500 रूपए छीनकर फरार हो गए। ई रिक्शा चालक ने वापस घर आकर परिजनों को पूरे …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। युवकों ने किराए पर दो हजार रूपए का लालच देकर गढ़ चलने की बात कही। इस पर ई रिक्शा चालक तैयार हो गया। गढ़ पहुंचने पर युवकों ने ई रिक्शा लूट ली और जेब में रखी 500 रूपए छीनकर फरार हो गए। ई रिक्शा चालक ने वापस घर आकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
गजरौला थाना क्षेत्र के मायापुरी निवासी सालिम ई रिक्शा चलाता है। गुरूवार को दोपहर 11 बजे फौंदापुर चौराहे से एक व्यक्ति उसकी ई रिक्शा किराए पर लेकर चला। कहा कि नाईपुरा से अनाज की बोरी लानी है। इस पर चालक तैयार हो गया और चल पड़ा। जब ई रिक्शा नाईपुरा पहुंची,तो वहां पर एक व्यक्ति और मिल गया। नाईपुरा में मिले व्यक्ति ने कहा किसी काम से गढ़ तक चलना है किराए के दो हजार रूपए देंगे।
जब उधर आएंगे तो अनाज की बोरी उठा लेंगे। इस पर चालक सालिम गढ़ के लिए तैयार हो गया। गढ़ पहुंचने पर दोनों लोगों ने चालक के साथ मारपीट की और ई रिक्शा छीन लिया। जेब में रखी पांच सौ रूपए की नगदी भी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित ने वापस आकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।
