महंत नरेंद्र गिरी मामले में सीबीआई ने की दिल्ली में एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली, अमृत विचार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत को लेकर सीबीआई ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। पूरे प्रकरण की जांच संयुक्त निदेशक विप्लव चौधरी को सौंपी गई है और जांच दल में 20 सदस्य है जो प्रयागराज, हरिद्वार, दिल्ली सहित कई धार्मिक स्थलों पर जाएंगे। …

नई दिल्ली, अमृत विचार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत को लेकर सीबीआई ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। पूरे प्रकरण की जांच संयुक्त निदेशक विप्लव चौधरी को सौंपी गई है और जांच दल में 20 सदस्य है जो प्रयागराज, हरिद्वार, दिल्ली सहित कई धार्मिक स्थलों पर जाएंगे। जांच दल में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज में एक टीम पहुंच गई है और उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद एफआईआर, पोस्टमार्टम एवं सुसाइड नोट की कॉपी ले ली है। सीबीआई जांच दल इस मामले में न्यायिक हिरासत में लिए गए महंत आनंद गिरी, मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी एवं संदीप तिवारी को अपने हिरासत में लेकर नए सिरे से पूछताछ करेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका