लखनऊ: संभल में बनेंगे तीन नए थाने, CM योगी ने जारी किए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में तीन नए थाने बनाने के निर्देश शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाए जाने, महिलाओं और जन-सामान्य को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अपर …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में तीन नए थाने बनाने के निर्देश शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाए जाने, महिलाओं और जन-सामान्य को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से लिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के संभल के तहसील व थाना गुन्नौर के तहत एक नया पुलिस थाना जुनावई, थाना असमौली के अंतर्गत ग्राम ऐचोडा कम्बोह में नया पुलिस थाना ऐचोडा कम्बोह और थाना बहजोई के अंतर्गत ग्राम मुजाहिदपुर में स्थित कैलादेवी क्षेत्र में नया पुलिस थाना कैलादेवी की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन तीनों नए थानों में जनशक्ति, पदों के सृजन आदि के लिए निर्देश अलग से निर्गत किए जाएंगे। इन नए पुलिस थानों के बनने से अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

संबंधित समाचार