रामपुर: सेंटपाल स्कूल के प्रधानाचार्य ने कोर्ट को सौंपे अब्दुल्ला की पढ़ाई के साक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सेंटपॉल स्कूल के प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला आजम ने सेंटपॉल स्कूल से शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने कोर्ट में साक्ष्य भी पेश किए। अब इस मामले में 29 सितंबर को उनकी फिर से गवाही होगी। जन्म प्रमाण पत्र और …

रामपुर, अमृत विचार। सेंटपॉल स्कूल के प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला आजम ने सेंटपॉल स्कूल से शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने कोर्ट में साक्ष्य भी पेश किए। अब इस मामले में 29 सितंबर को उनकी फिर से गवाही होगी। जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट मामले में 29 सितंबर को सुनवाई होगी।

बता दें कि भाजपा नेता और मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में थाना सिविल लाइंस में अब्दुल्ला आजम और आजम खां के खिलाफ दो पैनकार्ड और पासपोर्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना गंज में जन्म प्रमाण पत्र का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें तीनों आरोपी हैं। आरोप है कि अभिलेखों में हेराफेरी करके जन्म प्रमाण और पासपोर्ट बनवाया। जबकि एक पैनकार्ड के होते हुए अब्दुल्ला आजम खां ने दूसरा पैनकार्ड बनवाया और उसका उपयोग स्वार विधानसभा चुनाव लड़ने में किया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना की और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम डेढ़ साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। शुक्रवार को सेंटपॉल स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अपनी गवाही में कहा कि अब्दुल्ला आजम खां ने हमारे स्कूल में पढ़ाई की है जिसके उनके दस्तावेज पेश किए। अब इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता 29 सितंबर को सवाल जवाब करेंगे। जबकि पासपोर्ट मामले में 29 सितंबर को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार