हरदोई: ट्रक ने बाइक सावर को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। जिसमें एक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर शाम थाने से …

हरदोई। तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। जिसमें एक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर शाम थाने से चन्द कदम दूर कटरा बिल्हौर हाईवे से घर जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

थाना हरपालपुर के गांव मिघौली निवासी रामवीर बाइक पर सवार होकर अपने मामा लज्जाराम को साथ लेकर मल्लावां से घर जा रहे थे। टक्कर से रामवीर की मौके पर मृत्यु हो गई घायल लज्जाराम को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

संबंधित समाचार