बरेली: अधिवक्ता संजय के हत्यारोपियों के खिलाफ गैर जमारती वारंट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रंजिश में छोटे भाई ने साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने हत्यारोपी भाई और उसकी कार को घटना स्थल पर देख लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करा लिए …

बरेली, अमृत विचार। रंजिश में छोटे भाई ने साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने हत्यारोपी भाई और उसकी कार को घटना स्थल पर देख लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करा लिए हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

15 सितंबर की शाम बिशारतगंज में अतरछेड़ी गांव निवासी अधिवक्ता संजय सिंह की कार से कुलचकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी रजनी सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उनके देवर पूर्व छात्र नेता मुदित प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, राहुल सिंह, मयंक अवस्थी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

पुलिस को जांच में पता चला कि अधिवक्ता संजय की हत्या से पहले मुदित प्रताप सिंह को घटनास्थल के आसपास ही कार से घूमता देखा गया था। उसने ही अपनी कार से उसे कुचला था। फरार आरोपियों की लोकेशन हरिद्वार में मिली थी। शुक्रवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करा लिया। इसके बाद पुलिस की टीमे उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं। हालांकि रात तक उनका पता नहीं लग सका था।

पुलिस ने वकील की हत्या करने वाले उसके भाई समेत सभी अरोपियों के गैर जमानती वारंट ले लिए हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमों को लगाया गया है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार