बरेली: ढाका महाविद्यालय का निर्माण लगभग पूरा, जल्द शुरू होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाहजहांपुर के ढाका पुवायां सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में जल्द ही पढ़ाई शुरू होगी। शुक्रवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ अमित सिंह एवं विश्वविद्यालय के …

बरेली, अमृत विचार। शाहजहांपुर के ढाका पुवायां सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में जल्द ही पढ़ाई शुरू होगी। शुक्रवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण में कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ अमित सिंह एवं विश्वविद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विवि को 13 संघटक महाविद्यालय प्रदान किए गए हैं। इनमें से सरदार भगत सिंह संघटक महाविद्यालय का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

संबंधित समाचार