हल्द्वानी: अफसरों के निरीक्षण में गायब मिले 17 सफाई कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारियों ने दफ्तर से निकलकर शहर के वार्डों का निरीक्षण किया तो कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ गई। 17 सफाई कर्मचारी वार्डों से गायब मिले। सुबह आठ बजे से हुई इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई। इस दौरान अधिकारी घर घर जाकर लोगों से भी मिले। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारियों ने दफ्तर से निकलकर शहर के वार्डों का निरीक्षण किया तो कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ गई। 17 सफाई कर्मचारी वार्डों से गायब मिले। सुबह आठ बजे से हुई इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई। इस दौरान अधिकारी घर घर जाकर लोगों से भी मिले। उनसे कूड़ा शुल्क जमा करने की अपील की और कूड़ा संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।

महानगर के 33 वार्डों से नगर निगम कूड़े का शुल्क वसूलता है। लेकिन कई घरों के स्वामी इस शुल्क को जमा नहीं कर रहे हैं। नोटिस के बाद भी जब असर नहीं पड़ा तो अधिकारी दफ्तर से निकल लोगों के घरों तक पहुंचे। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय वार्ड 19 व 20 के कई घरों पर पहुंचे। वहीं सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन के वार्ड 11 तल्ला गोरखपुर के निरीक्षण के दौरान चार और विजेंद्र चौहान के वार्ड 26 नई बस्ती बनभूलपुरा निरीक्षण में 13 कर्मचारी गायब मिले।

सफाई निरीक्षक चतर सिंह व अमोल असवाल संग कर्मचारियों की सूचियों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान खाली प्लाट पर कचरा मिलने पर संबंधित अधिकारी की डांट भी लगाई गई। एमएनए पंकज उपाध्याय ने बताया कि समय पर कूड़े वाले के न पहुंचने की शिकायत मिली है। इसमें सुधार करने को कहा गया, नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार