यहांं घर में घुसा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शान्तिपुरी, अमृत विचार। शान्तिपुरी डाम निवासी पान सिंह कार्की के घर में गुरुवार की रात करीबी 8 बजे 5 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ घुस आया जिससे परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते वहां मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने मगरमच्छ को भगाने …

शान्तिपुरी, अमृत विचार। शान्तिपुरी डाम निवासी पान सिंह कार्की के घर में गुरुवार की रात करीबी 8 बजे 5 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ घुस आया जिससे परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते वहां मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

कुछ लोगों ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ को भगा नहीं पाए। इसके बाद ग्रामीणों ने डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी को मामले की सूचना दी। उन्होंने शीघ्र वन विभाग की रेसक्यू टीम को जानकारी दी। इधर सूचना पाकर रेसक्यू टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे रेस्कयू कर डाम (वास स्थल) में छोड़ा जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा शिव सिंह डांगी, राजेंद्र पटवाल मनोहर जोशी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार