सीतापुर: पति ने चाकू से काटी पत्नी की नाक, जानें वजह…
सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक नाराज पति ने अपनी पत्नी की चाकू से नाक काट दी। नाक कटने से अधिक खून बहने के कारण पत्नी की हालात गंभीर है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे को अंजाम देने के बाद युवक को जब गलती का अहसास हुआ तो वह मौके से फरार हो …
सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक नाराज पति ने अपनी पत्नी की चाकू से नाक काट दी। नाक कटने से अधिक खून बहने के कारण पत्नी की हालात गंभीर है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे को अंजाम देने के बाद युवक को जब गलती का अहसास हुआ तो वह मौके से फरार हो गया।
कमलापुर थाना क्षेत्र के शाहजलालपुर गांव में लवलेश ने झगड़े के बाद गुस्से में आकर अपनी पत्नी सूर्यमुखी की नाक चाकू से काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घटनास्थल से तत्काल फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर वे सभी पीड़ित महिला को अस्पताल ले गए। खून अधिक बहने से हालात गंभीर है। बताया जा रहा है कि दोंनो की शादी एक साल पहले परिवार की सहमति हुई थी। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
