यहां आबकारी विभाग पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत के आस-पास अंग्रेजी व देशी शराब के ठेको में ग्राहकों से प्रिंट रेट से 30 से 40 रुपया वसूला जा रहा है। वहीं आबकारी विभाग इसे लेकर मौन है। अल्मोड़ा जिले की रानीखेत, कोसी, मजखाली, कफड़ा, कोरुझीना की दुकानों में शराब की ओवर रेटिंग समेत गांवों में शराब पहुंचाने की शिकायत …
रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत के आस-पास अंग्रेजी व देशी शराब के ठेको में ग्राहकों से प्रिंट रेट से 30 से 40 रुपया वसूला जा रहा है। वहीं आबकारी विभाग इसे लेकर मौन है। अल्मोड़ा जिले की रानीखेत, कोसी, मजखाली, कफड़ा, कोरुझीना की दुकानों में शराब की ओवर रेटिंग समेत गांवों में शराब पहुंचाने की शिकायत आम हो चली है।
इधर आबकारी विभाग सब कुछ जानने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जिससे आए दिन शराब की तस्करी हो रही है। ग्राहकों का कहना है कि शराब विक्रेताओं द्वारा दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगाई गई है और ना ही संबंधित अधिकारियों के नंबर ठेको में उपलब्ध है, जिस कारण दुकानदार अधिक कीमत पर शराब बेच रहे हैं।
हालत यह है कि अधिक कीमत न देने पर शराब विक्रेता आये दिन ग्राहकों के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने पर उतारु हो जाते हैं। जिसकी मौखिक शिकायत शहर के आबकारी निरीक्षक को कई बार की जा चुकी है। बावजूद इसके आबकारी निरीक्षक द्वारा सिवाय आश्वासन के कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
