जौनपुर: महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मानदेय न बढ़ने पर जताया आक्रोश
जौनपुर। जिला महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें मानदेय न बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि पोषण ट्रेकर एप को मानदेय से न जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में 1,500 रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन वर्ष 2021 …
जौनपुर। जिला महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें मानदेय न बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि पोषण ट्रेकर एप को मानदेय से न जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में 1,500 रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन वर्ष 2021 में उसे प्रोत्साहन राशि में बदल दिया।
जिस कारण सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है और कम मानदेय में लगातार उनके कार्य का दायरा बढ़ाया जा रहा है। कहा कि पोषण ट्रेकर एप में कार्य जटिल कर दिया गया है। लाभार्थी को ओटीपी व्यवस्था से फीडिग का कार्य कठिन हो गया और इस व्यवस्था में कई लाभार्थियों के साथ आनलाइन पैसे की हेरा-फेरी की शिकायतें सामने आई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
राशन वितरण व्यवस्था में भी असमानता है, जिस कारण आएदिन कार्यकर्ता जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। सीएम किसी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लगातार छुट्टियों में भी गतिविधि इंटरनेट पर अपलोड करने के नाम पर शोषण हो रहा है। कहा कि प्रोत्साहन राशि को पूरी तरह से मानदेय में बदला जाए। राशन वितरण व्यवस्था सही करें। तीन से छह वर्ष के बच्चों को दाल की बजाय अन्य लाभार्थियों की तरह समान मात्रा में दाल व तेल दें।
