बाराबंकी: स्व.राजीव चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शनिवार को श्री नागेश्वरनाथर सेवा समिति के तत्वाधान में श्री नागेश्वरनाथ सभागार में संस्कृति पुरुष पूर्व चेयरमैन राजीव चौधरी की प्रथम पूर्णतिथि श्रद्धांजलि समर्पण कार्यक्रम के आयोजन के साथ पौधरोपण हुआ। नागेश्वर नाथ मंदिर स्थित सभागार में पूर्व चेयरमैन राजीव चौधरी को उनके पुत्र जतिन चौधरी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। समर्पण कार्यक्रम …

बाराबंकी। शनिवार को श्री नागेश्वरनाथर सेवा समिति के तत्वाधान में श्री नागेश्वरनाथ सभागार में संस्कृति पुरुष पूर्व चेयरमैन राजीव चौधरी की प्रथम पूर्णतिथि श्रद्धांजलि समर्पण कार्यक्रम के आयोजन के साथ पौधरोपण हुआ।

नागेश्वर नाथ मंदिर स्थित सभागार में पूर्व चेयरमैन राजीव चौधरी को उनके पुत्र जतिन चौधरी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। समर्पण कार्यक्रम की अध्यक्षयता वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह और संचालन राष्ट्रभाषा के अध्यक्ष अजय सिंह गुरु ने किया।

संचालन करके उन्होंने ने कहा कि संस्कृति पुरुष राजीव चौधरी एक शिक्षित और मृदुभाषी होने के साथ एक निष्ठावान समाजसेवी थे। उनके प्रयत्नो के फलस्वरूप श्री नागेशवरनाथ धाम का सौन्दयीकृत रूप दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र सिंह ने कहा स्व. राजीव चौधरी के प्रयासों से श्री नागेश्वरनाथ धाम आज एक सुन्दर उधान के रूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि उनके अधूरे सपनों को हम सभी को मिलकर पूरे करने होंगे। चेयरमैन राजीव चौधरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अन्त में नागेश्वरनाथ सेवा समिति के संयुक्त सचिव जतिन गुप्ता के निर्देशन में परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की 1995 से 2000 तक चेयरमैन रहे राजीव चौधरी का कार्यकाल सबसे बेहतर समय रहा।  उस दौरान शहर के विकास में काफी तेजी के साथ सौंदर्यीकरण भी देखने लायक था।

संबंधित समाचार