राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 2022 में जीत का प्लॉन बताने दिल्ली पहुंचे कैबिनेट मंत्री भगत
हल्द्वानी, अमृत विचार। आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात शनिवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने दिल्ली में पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कही। दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात में कैबिनेट मंत्री …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात शनिवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने दिल्ली में पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कही। दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात में कैबिनेट मंत्री भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के बारे में बताया। इस दौरान जन संघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने उत्तराखंड की आगामी विधानसभा की तैयारियों की जानकारी ली, साथ ही देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते प्रत्येक विधानसभा की विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राष्टीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में देवभूमि उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
