यूपी: महिला अपमान के विरोध में कांग्रेस करेगी आंदोलन, भाजपा सांसद पर लगाया ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फिर अपना महिला विरोधी चेहरा दिखाया है। प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना से जो दुर्व्यवहार और अभद्रता की गयी, यह दर्शाता है …

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फिर अपना महिला विरोधी चेहरा दिखाया है। प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना से जो दुर्व्यवहार और अभद्रता की गयी, यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी और किस हद तक नारी शक्ति के प्रति घृणा रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला विरोधी धारणा का उदाहरण प्रतापगढ़ में भाजपा के सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा प्रदर्शित किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक शिष्टाचार की परंपरा रही है लेकिन अभी सत्ता में आए अहंकार में चूर भाजपा के लोग राजनीतिक शिष्टाचार और मर्यादा भी भूल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ बचाव की भूमिका में न रहकर अभद्रता करने वाले सांसद संगम लाल गुप्ता और सहयोगी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करें। कांग्रेस पार्टी भाजपा द्वारा किए जा रहे महिला अपमान के विरोध में सड़क पर उतरेगी।

संबंधित समाचार