संभल: जमीन नहीं देने पर बेटे ने की थी पिता की हत्या, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जमीन नहीं दिए जाने से नाराज बेटे ने अपनी पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला धनारी थाना क्षेत्र के गांव कैल की मढ़िया का है। गांव निवासी राजेंद्र के चार बेटे हैं। तीसरे बेटा भानु प्रकाश शराबी है। राजेंद्र ने बीते …

संभल, अमृत विचार। जमीन नहीं दिए जाने से नाराज बेटे ने अपनी पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला धनारी थाना क्षेत्र के गांव कैल की मढ़िया का है। गांव निवासी राजेंद्र के चार बेटे हैं। तीसरे बेटा भानु प्रकाश शराबी है। राजेंद्र ने बीते दिनों दो बीघा जमीन खरीदी थी।

भानु प्रताप ने दो बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिए कहा तो राजेंद्र ने इंकार कर दिया। इस पर पिता-पुत्र में कहासुनी हुई। राजेंद्र का 15 दिनों से गांव वहीपुर के पास स्थित परमानंदपुर देवी मंदिर पर आना-जाना था। 21 सितंबर देर रात में राजेंद्र मंदिर पर सो रहा था। भानु प्रताप मंदिर पर पहुंचकर सिर में गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। मंदिर के पुजारी पूरन सिंह सोकर उठे तो उनके सिर में तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया था।

भानुप्रताप ने अपने पिता की हत्या करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो बेटा ही पिता का हत्यारा निकला। पुलिस ने हत्यारोपी को घर से ही गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसका खुलासा एसपी चक्रेश मिश्र ने किया।

संबंधित समाचार