फेसबुक की दोस्ती पड़ी महंगी, इंग्लैंड की युवती ने हल्द्वानी के रिटायर्ड दरोगा से 19 लाख ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आपको भी फेसबुक पर किसी विदेशी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो सावधान हो जाइए। क्योंकि साइबर फेंड का ये तरीका कइयों को कंगाल कर चुका है और ताजा मामला एक रिटायर्ड दरोगा से जुड़ा है। एक विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती और फिर व्हाट्सएप पर चैट, कॉल कर महिला ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आपको भी फेसबुक पर किसी विदेशी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो सावधान हो जाइए। क्योंकि साइबर फेंड का ये तरीका कइयों को कंगाल कर चुका है और ताजा मामला एक रिटायर्ड दरोगा से जुड़ा है। एक विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती और फिर व्हाट्सएप पर चैट, कॉल कर महिला ने दरोगा को अपने जाल में फंसा लिया। साइबर दोस्ती पर भरोसा कर दरोगा ने अपने मेहनत की गाढ़ी कमाई 19 लाख गवां दिए। अब इस मामले में पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।


ये सिलसिला बीती 18-19 अगस्त से शुरू हुआ। पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के पास ऐन मिशेल लोपेज नाम की एक महिला की फ्रैंड रिक्वेस्ट आई। फेसबुक पर आई रिक्वेस्ट को दरोगा ने स्वीकार भी कर लिया। फोटो पर लाइक और कमेंट से शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला फेसबुक मैसेंजर और फिर व्हाट्सएप चैट तक पहुंच गया। विदेशी महिला ने खुद को इंग्लैंड की रहने वाली बताया और कहा कि वह दो बेटियों की मां है। उसने इस कदर रिटायर्ड दरोगा से दोस्ती गांठी कि उन्हें किसी भी तरह की जालसाजी का एहसास तक नहीं हुआ।

एक रोज ऐन मिशेल लोपेज ने दोस्ती का तोहफा देने की बात कही और कहा कि उसने उनके लिए 30 हजार यूएस डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 22 लाख रुपए के साथ 16 लाख रुपए के सोने के जेवर पार्सल करने की बात कही। रिटायर्ड दरोगा इस बात से खुश थे। कुछ दिन बाद ही उन्हें एक अन्य महिला का फोन आया और उसने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बोल रही है।

कथित कस्टर अधिकारी ने बताया कि उनका एक पार्सल आया है। जिसमें 30 हजार यूएस डालर व 16 लाख के आभूषण है, लेकिन इस पार्सल के एवज में उन्हें टैक्स के तौर पर कुछ रकम जमा करानी होगी। इस पर उक्त महिला ने रिटायर्ड दरोगा को खाता नंबर दिया और उन्होंने कई बैंक खातों में 19 लाख रुपए जमा करा दिए और रकम जमा कराने के बाद भी जब पार्सल नहीं आया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। वह पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी। अब इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

10 बार में जमा कराए गए 19 लाख रुपए
इस मामले में पीड़ित ने बताया कि उसने टैक्स की रकम एक बार में जमा नहीं कराई। कस्टम अधिकारी ने टैक्स के तौर पर पहले उनसे साढ़े 8 लाख रुपए मांगे। जिसे उन्होंने जमा करा दिए। इसके बाद फिर पैसों की मांग की गई। ऐसे करते हुए करीब 10 बार में रिटायर्ड दरोगा ने कुल 19 लाख रुपए खातों में जमा करा दिए।

दिल्ली और आसाम के खातों में पहुंची रकम
बताया गया कि खुद को इंग्लैंड की निवासी बताने वाली महिला से ठगी के बाद पीड़ित का संपर्क नहीं हुआ। पीड़ित ने जो भी रकम तमाम खातों में जमा कराई है, उनमें से कुछ बैंक खाते दिल्ली के हैं और कुछ बैंक खाते आसाम के बताए जा रहे हैं। जबकु कुछ अन्य खातों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है।

संबंधित समाचार