हल्द्वानी में नाबालिग का अपहरण, राजमिस्त्री पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी है। महिला का कहना है कि राजमिस्त्री का काम करने वाला पनियाली निवासी पंकज मौर्य का उसके घर आना-जाना था। पंकज अक्सर उसकी 16 साल की बेटी को अपने साथ काम पर ले जाता था। बताया गया कि बीती 18 सितंबर को भी वह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी है। महिला का कहना है कि राजमिस्त्री का काम करने वाला पनियाली निवासी पंकज मौर्य का उसके घर आना-जाना था। पंकज अक्सर उसकी 16 साल की बेटी को अपने साथ काम पर ले जाता था।

बताया गया कि बीती 18 सितंबर को भी वह उसकी बेटी को काम में ले जाने की बात कह कर ले गया, लेकिन इसके बाद दोनों लौट कर नहीं आए। काफी तलाश के बाद भी जब दोनों का कहीं पता नहीं चला तो महिला ने पुलिस के पास पहुंची। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार