लखनऊ: योगी कैबिनेट का आज विस्तार, 7 से 8 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में योगी सरकार रविवार को कैबिनेट विस्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि यूपी में आज योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसके साथ ही सात से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसको लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में योगी सरकार रविवार को कैबिनेट विस्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि यूपी में आज योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

इसके साथ ही सात से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसको लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। वहीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 2 बजे तक लखनऊ पहुंचेगी।

योगी कैबिनेट में सात से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। जिन लोगों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, उनमें संगीता बिन्द, जितिन प्रसाद, छत्रपाल गंगवार का नाम शामिल है।

राजभवन में तैयारी शुरू…

बताया जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाम 6 बजे के बाद इन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। वे दो बजे लखनऊ पहुचेंगी। शपथ ग्रहण के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

चुनाव को ध्यान में रखकर हो रहा कैबिनेट विस्तार….

बताया जा रहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ये कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। इसमें जाति से लेकर सभी समीकरणों को ध्यान में रखा गया है।

योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये मंत्री…

संभावित मंत्रियों की बात करें तो इनमें धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, जितिन प्रसाद, संगीता बलवंत बिंद, छत्रपाल गंगवार, संजय गौड़ के मंत्री बनने की संभावना है। इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को भी जगह मिल सकती है। वहीं, संगीता बलवन्त बिंद की बात करें तो गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक हैं। पिछड़ी जाति बिंद समाज से आती हैं, पहली बार विधायक चुनी गई हैं। इसके साथ ही छात्र राजनीति और पंचायत की राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं हैं। संगीता युवा नेता हैं और करीब 42 साल की हैं।

वहीं, संजीव कुमार उर्फ संजय सिंह गौड़ सोनभद्र जिले की ओबरा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। वे अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं। पहली बार विधायक चुने गए हैं और बीजेपी के युवा नेता हैं और करीब 46 साल के हैं। जितिन प्रसाद की बात करें तो वे हाल ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी आए हैं। यूपी में ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और यूपी कांग्रेस के बड़े नेता हैं।

इससे पहले दो बार सांसद रहें, यूपीए एक और दो में केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रहें हैं। साथ ही 2004 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बनें हैं ये। 2008 में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए। धर्मवीर प्रजापति विधान परिषद के सदस्य हैं। जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बने। ये पश्चिमी यूपी से हैं और ओबीसी समाज से आते हैं। वर्तमान में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

प्रदेश बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वहीं, छत्रपाल सिंह गंगवार जिनकी मंत्री बनने की संभवना है वे, बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2017 में दूसरी बार विधायक चुने गए थे। ये ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और करीब 65 साल के हैं, और हरी 1980 से RSS में हैं, RSS के प्रचारक रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार अपडेट..

राजभवन में 7 कुर्सी लगी हैं..ये हैं संभावित मंत्रियों के नाम…

  • जितिन प्रसाद
  • संजीव कुमार दिवाकर
  • पलटूराम
  • धर्मवीर प्रजापति
  • छत्रपाल गंगवार
  • संगीता बलवंत
  • दिनेश खटिक

इसके साथ ही संजीव कुमार दिवाकर नया नाम भी शामिल है और वे एटा के जलेसर से विधायक हैं।

UP में मंत्रिमंडल विस्तार का मोदी मॉडल..

  • एक ब्राह्मण, 3 पिछड़ा, दो अनुसूचित और एक जनजाति बिरादरी से
  • सभी नए चेहरे इसके अलावा अति पिछड़े-दलित को साधने पर अधिक ध्यान

उत्तर प्रदेश में 4 MLC के नाम तय, हो सकता है ऐलान…

  • जितिन प्रसाद
  • संजय निषाद
  • गोपाल अंजान भुर्जी
  • वीरेंद्र गुर्जर

मंत्रिमंडल विस्तार की झलकियां..नए-पुराने चेहरे एक साथ

 

बता दे कि मंत्रिमंडल के विस्तार के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली है। तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं,

और औपचारिक घोषणा और शपथ ग्रहण का कार्य बस कुछ क्षणों के इंतजार के बाद शुरू होने वाला है।

कैबिनेट विस्तार से पहले सीएम योगी बोले- न भ्रष्टाचार करेंगे, न करने देंगे

संबंधित समाचार