मथुरा: भारत बंद पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कृषि सुधार बिल के विरोध में 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बन्द को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि देश के व्यापारी एवं उद्यमी बन्द में शामिल नही होंगे। उन्होंने कहा कि कथित भारत बन्द बेबुनियाद है …

मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कृषि सुधार बिल के विरोध में 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बन्द को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि देश के व्यापारी एवं उद्यमी बन्द में शामिल नही होंगे। उन्होंने कहा कि कथित भारत बन्द बेबुनियाद है और किसानों एवं व्यापारियों के हितों के विरुद्ध है। यह देश की प्रगति में बाधक है।

देश में 20 करोड़ से अधिक उद्यमी, व्यापारी, कारोबारी एवं एमएसएमई सेक्टर के छोटे उद्यमी, दुकानदार और रेहड़ी पटरी वालों का इस स्वार्थ-परक, भारत बन्द रूपी षड्यंत्र से कोई सरोकार नहीं है और यह वर्ग भारत बन्द में किसी प्रकार शामिल नहीं होगा। कृषि बिलों के विरोध रूपी आंदोलन को देश की आर्थिक, औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रगति और विकास के लिए अवरोध बताते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसान हित को देखकर बिल पारित किये गए हैं तथा वे इस बन्द से भ्रमित न हो क्योंकि इस बंद की आड़ में विरोधी दल अपनी रोटी सेंकना चाह रहे हैं।

देश के 40 करोड़ किसानों से कृषि बिलों का गहराई से अध्ययन करने की अपील करते हुए कहा है कि डेढ़ साल से देश का हर वर्ग कोरोना संकट से जूझते हुए परेशान हो रहा है। वर्तमान में जब आर्थिक, औद्योगिक, व्यापारिक विकास पटरी पर लौट रहा है, तब इस प्रकार का षडयंत्र पूर्वक आंदोलन, रास्ता जाम तथा भारत बन्द जैसी घोषणाएं देश के विकास में बाधक हैं, जिनके लिए केंद्र-राज्य सरकारों एवं देशवासियों को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

देश के वरिष्ठ व्यापारी नेता ने कहा कि कोविद-19 के कारण एक वर्ष से अधिक समय से जन-जीवन अस्त- व्यस्त है, उद्योग, व्यापार, मंडिया एवं बाजार बन्द पड़े हैं, जिसके कारण लाखों करोड़ की आर्थिक क्षति एवं बेरोजगारी की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। उन्होंने जन-मानस से देश की प्रगति में बाधक 27 सितंबर के बन्द का बहिष्कार करने की अपील करते हुए केंद्र सरकार से इस बन्द का विरोध करनेवाले व्यापारियों एवं उद्वमियों के साथ साथ जनमानस को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है।

संबंधित समाचार