बागेश्वर: दुखद- देखती रह गई बेबस मां और गधेरे में बह गए दो मासूम, एक शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट थाना अंतर्गत सरयू नदी के सहायक गधेरे भालू गाड़ गधेरे में दो सगे भाई मोहित उम्र 10 साल और सुमित छह साल बह गए। एक भाई का शव बरामद कर दिया गया है। घटना के बादसे क्षेत्र में शोक की लहर फैली हुई है। पुलिस, एसडीआरएफ व ग्रामीण दूसरे भाई की …

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट थाना अंतर्गत सरयू नदी के सहायक गधेरे भालू गाड़ गधेरे
में दो सगे भाई मोहित उम्र 10 साल और सुमित छह साल बह गए। एक भाई का शव बरामद कर दिया गया है। घटना के बादसे क्षेत्र में शोक की लहर फैली हुई है। पुलिस, एसडीआरएफ व ग्रामीण दूसरे भाई की खोजबीन कर रहे हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से किलपारा निवासी प्रकाश राम
का परिवार इन दिनों भयूं गांव में रहता है। रविवार को वे जंगल में घास
लेने जा रही अपनी मां के साथ पशुओं की देखरेख के लिए निकले। इस बीच
रास्ते में पैर फिसलने के कारण एक भाई गधेरे में बह गया। उसे बचाने के लिए
उसका भाई भी उसे पकड़ने लगा परंतु वह उसे बचाने के बजाय गधेरे के बहाव में
बह गया। दोनों बच्चों को गधेरे में बहते देख मां आशा देवी भी गधेरे में
कूद गई परंतु तब तक दोनों बच्चे तेज बहाव में ओझल हो गए।

किसी तरह से आशा देवी ने अपनी जान बचाई तथा अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही कपकोट थानाध्यक्ष मदन लाल व एचडीआरएफ की टीम भी वहां
पहुंची तथा सर्च अभियान चलाया। टीम को कुछ दूरी पर सरयू नदी में बड़े भाई
दस वर्षीय मोहित का शव बरामद किया। जबकि सुमित की तलाश में पुलिस समेत
स्थानीय ग्रामीण व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
इधर घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जिपं अध्यक्ष बसंती देवी समेत विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, अनुसूचित जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष
गणेश मर्तोलिया, पूर्व विधायक ललित फस्र्वण, प्रमुख गोविंद दानू, नपं अध्यक्ष गोपाल बिष्ट समेत जनता ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

 

संबंधित समाचार