अयोध्या: दीपोत्सव को लेकर रामनगरी में मंदिरों का रेनोवेशन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। आगामी तीन नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए राम की पैड़ी के तट के प्राचीन मंदिरों में रेनोवेशन का काम शुरू हो गया है। प्राचीन पद्धति चूना, गुड़, गूगल मोरंग से मंदिरों के बाहरी हिस्सों को रिपेयर किया जा रहा है। …

अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। आगामी तीन नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए राम की पैड़ी के तट के प्राचीन मंदिरों में रेनोवेशन का काम शुरू हो गया है। प्राचीन पद्धति चूना, गुड़, गूगल मोरंग से मंदिरों के बाहरी हिस्सों को रिपेयर किया जा रहा है। रेनोवेशन के बाद राम की पैड़ी पर स्थित सभी प्राचीन मंदिर एक ही रंग में नजर आएंगे।

इस वर्ष दीपोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार भरसक प्रयास कर रही है। इस बार के दीपोत्सव में ड्रोन एयर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दिन 12 हजार वालंटियर्स लगाए जाएंगे, जो दीये सजाने और जलाने का कार्य करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के आखिरी दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है। इस वर्ष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिरकत करने की भी संभावना है।

संबंधित समाचार