पिथौरागढ़ से साइकिल से काठगोदाम पहुंचे एसएसबी के जवान, हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सशस्र सीमा बल (एसएसबी) ने पिथौरागढ़ से नई दिल्ली राजघाट तक साइकिल रैली का आयोजन किया है। इस रैली में शामिल जवान काठगोदाम पहुंचे जहां भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया गया। सशस्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से आजादी के अमृत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सशस्र सीमा बल (एसएसबी) ने पिथौरागढ़ से नई दिल्ली राजघाट तक साइकिल रैली का आयोजन किया है। इस रैली में शामिल जवान काठगोदाम पहुंचे जहां भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया गया।

सशस्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव में साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। शनिवार की देर सायं एसएसबी  के जवान काठगोदाम स्थित एसएसबी कैंप पहुंचे। यहां कमांडिंग ऑफिसर बृजपाल सिंह नेगी और उप कमांडेंट सुविंदर अम्बावत ने जवानों का स्वागत किया।

उन्होंने जवानों को आजादी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, शौर्य और बलिदान की गाथाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज जवान साइकिल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्हें सुबह नौ बजे फ्लैग ऑफ कर रवाना किया जाएगा।

संबंधित समाचार