बरेली: पहले डीबीसी जाएंगे, फिर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आएगी कंफर्मेशन कॉल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई रणनीति बनाई गई है। इसके तहत लोगों के घरों में पहले डोमेस्टिक ब्रीडर्स चेकर्स (डीबीसी) जाकर डेगू, मलेरिया के लार्वा को नष्ट करेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से चेक करने के लिए कॉल की …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई रणनीति बनाई गई है। इसके तहत लोगों के घरों में पहले डोमेस्टिक ब्रीडर्स चेकर्स (डीबीसी) जाकर डेगू, मलेरिया के लार्वा को नष्ट करेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से चेक करने के लिए कॉल की जाएगी। जिसमें डेंगू की रोकथाम के लिए हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी ली जाएगी। स्थानीय लोगों की ओर से दी गई जानकारी और डीबीसी की ओर से दी गई जानकारी का मिलान न होने पर संबंधित डीबीसी पर कार्रवाई की जाएगी।

रोजाना की जा रही है सैंकड़ों कॉल
डूडा की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए 62 डोमेस्टिक ब्रीडर्स चेकर्स की तैनाती की गई है। उनका काम घरों में जाकर डेंगू के लार्वा की मौजूदगी का पता लगाना है, अगर कहीं जमा हुआ साफ पानी मिलता है। तो इसके बारे में लोगों को जागरुक करना है, लेकिन ये संबंधित घरों में जा रहे हैं या नहीं ये पता लगाना भी आवश्यक है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंट्रोल में कॉल कर फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिसमें डीबीसी की ओर से होने वाली कार्रवाई का मिलान किया जाता है।

डीबीसी नाम व नंबर करके लाना है नोट
विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान ही डीबीसी से कहा गया है कि आप जिस घर में जाएंगे वहां के मकान मालिक का नाम व मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर आएंगे। इस जानकारी को कंट्रोल रूम में जमा करा दिया जाएगा। इन्हीं नंबरों पर मकान मालिक से फीडबैक लिया जाएगा।

संबंधित समाचार