बरेली: पत्नी से रायफल मंगाकर सेवानिवृत्त फौजी ने खुद को मारी गोली
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त फौजी ने पहले पत्नी से अपनी रायफल अपने कमरे में मंगवाई और फिर उसे लाइसेंस लाने के लिए कहा। जब पत्नी बाहर नहीं गई तो फौजी ने उसे कमरे से धक्का दे दिया और खुद को गोली मार ली। किसी तरह परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें गंभीर …
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त फौजी ने पहले पत्नी से अपनी रायफल अपने कमरे में मंगवाई और फिर उसे लाइसेंस लाने के लिए कहा। जब पत्नी बाहर नहीं गई तो फौजी ने उसे कमरे से धक्का दे दिया और खुद को गोली मार ली। किसी तरह परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुभाषनगर के अटल विहार कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान आर्मी से सेवानिवृत्त हैं।
उन्होंने रविवार की दोपहर पत्नी से कहां की उन्हें अपनी रायफल का नंबर और अपना लाइसेंस ऑन लाइन करना है। इसपर पत्नी ने उन्हें राइफल लाकर दे दी। उस समय लैपटॉप खुला हुआ था और वीरेंद्र उसमें कुछ लिख रहे थे। इसके बाद वीरेंद्र ने पत्नी से अपना लाईसेंस लाने के लिए कहा तो पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया। इस बात पर नाराजगी दिखाते हुए फौजी ने पत्नी को धक्का देकर कमरे से निकाल दिया और फिर कुंडी बंद कर दी।
पत्नी ने दरवाजा खोलने को कहा लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सेवानिवृत्त फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्हें गभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। -जोखन सिंह, एसएसआई सुभाषनगर
