बरेली: छात्रा से दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में कक्षा 5 की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्रा द्वारा पहचाने गए एक आरोपी अभी भी फरार है। इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा को 2 सितंबर को सादिक व शाहरूख ने रास्ते में घेर लिया था। बाद …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में कक्षा 5 की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्रा द्वारा पहचाने गए एक आरोपी अभी भी फरार है। इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा को 2 सितंबर को सादिक व शाहरूख ने रास्ते में घेर लिया था।

बाद में खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और छात्रा की अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाकर वायरल कर दी थी। पुलिस में सादिक, शाहरुख, अयान को गिरफ्तार किया था।

मामले की जांच सीओ प्रथम श्वेता कुमारी यादव कर रही थीं। उन्होंने वीडियो के आधार पर आकिब व मिस्यार खां की छात्रा से पहचान कराई थी। वहीं शनिवार को पुलिस ने मिस्सयार खां को भी गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार