बरेली: आईएमए में उपाध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों ने संभाला पदभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सभागार में रविवार को वार्षिक आम सभा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की गई। इसमें कोषाध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष डा. मनोज अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि अब 1 …

बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सभागार में रविवार को वार्षिक आम सभा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की गई। इसमें कोषाध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष डा. मनोज अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि अब 1 अक्टूबर से नई कार्यकारिणी का कार्यकाल शुरू होगा। 19 सितंबर को आईएमए की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था।

रविवार देर शाम आईएमए के सभागार में हुए अधिष्ठापन समारोह में बीते वर्ष हुए कार्यों का लेखा-जोखा रखा गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरी लगन के साथ टीम के सदस्य आईएमए को और मजबूत बनाने को लेकर कार्यशील रहेंगे। इस दौरान आईएमए की सभी कमेटी (कम्यूनिटी सर्विस कमेटी, स्पोर्ट्स कमेटी, साइंटिफिक कमेटी, बिल्डिंग कमेटी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

निवर्तमान अध्यक्ष डा. मनोज अग्रवाल ने अपनी टीम (सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विभिन्न कमेटी के सदस्यों की ओर से पूरे वर्ष दिए योगदान के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।

इसके बाद निवर्तमान सचिव डा. अतुल श्रीवास्तव ने नई टीम का मंच पर स्वागत किया गया जिसमें वर्तमान अध्यक्ष डा. विमल भारद्वाज, सचिव डा. मुरलीधर छाबड़िया, कोषाध्यक्ष डॉ. आदित्य माहेश्वरी समेत सभी कार्यकारिणी के चुने हुए सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में डा. गौरव गर्ग, पूर्व अध्यक्ष व इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डा. रविश अग्रवाल, डा. आईएस तोमर, डा. खंडुजा, डा. अनूप आर्या, डा. सुदीप सरन, डा. रूचि श्रीवास्तव, डा. भावना अग्रवाल, डा. राजेश आदि मौजूद रहे।

डा. विमल भारद्वाज संभालेंगे 8 अक्टूबर को कार्यभार
पितृपक्ष के चलते वर्तमान अध्यक्ष डा. विमल भारद्वाज ने अभी कॉलर एक्सचेंज प्रोग्राम नहीं किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए 8 अक्टूबर को दोबारा आईएमए भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिससे एक बार फिर आईएमए परिवार के सभी सदस्य एक मंच पर एक साथ होंगे।

संबंधित समाचार