आज का राशिफल | 27 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। पहले से प्लानिंग में रखे गए सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होने की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां बन सकती हैं। ध्यान रखें व्यापार से जुड़ा हर फैसला ध्यानपूर्वक लें। साथ ही परिवारिक जीवन में अन-बन के आसार पैदा हो सकते हैं इसलिए …

मेष राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। पहले से प्लानिंग में रखे गए सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होने की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां बन सकती हैं। ध्यान रखें व्यापार से जुड़ा हर फैसला ध्यानपूर्वक लें। साथ ही परिवारिक जीवन में अन-बन के आसार पैदा हो सकते हैं इसलिए अपने रिश्तों के प्रति सतर्क रहें।

वृष राशि
आज आपको कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क करना होगा ताकि आपको लाभ मिल सके। साथ ही आज पूजा-पाठ में ध्यान लगाने से सारे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जिनको कोई रोग है वे अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहे। स्वास्थ में समस्या का सामने करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
आज के दिन आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कई लोगों को नई नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को भी आज थोड़ू मेहनत करने से ज्यादा लाभ होगा। वहीं, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, चोट लगने की आशंकाएं बनी हुई है।

कर्क राशि
आज आपको ऑफिस में बॉस की तरफ से नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका है। व्यापार में भी सतर्कता बरतने की जरुरत है, नहीं तो धन की हानि हो सकती है। वहीं, स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, ऐसे में मन पसंदीदा व्यंजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

सिंह राशि
आज के दिन काम पर फोकस करने से सकरात्मक सूचना मिलने की आशंका है। ऑफिस में मदद के लिए सहकर्मियों पर निर्भर न रहें तो बेहतर है, क्योंकि वह आपके कार्यों का भी श्रेय खुद ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से शुगर के मरीजों को खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।

कन्या राशि
आज व्यापारी वर्ग अटकी हुई योजनाओं को भली-भांति पूरा कर पाने में सफल होंगे। अनाज के व्यापारियों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। युवा वर्ग को कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, संतान अच्छा समाचार सुना सकती है।

तुला राशि
आद के दिन पार्टनरशिप में कार्य करने का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत को लेकर हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा। परिवार के नियमों का पालन करें और अपने छोटों को भी सीख दें।

वृश्चिक राशि
आद के दिन खान-पान पर खास ध्यान दें, खासकर जिन लोगों का खान-पान समय पर नहीं हो पाता है, उन्हें इसे ठीक करना होगा। दाँतों में कोई समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करें। किसी भी प्रकार के तंत्र मंत्र के चक्कर से बचकर रहें।

धनु राशि
आज का दिन लोहे का कारोबार करने वालों के लिए दिन मुनाफे से भरा होने की संभावना दिखाई दे रही है। मित्रों का काफी सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। घर की सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मकर राशि
आज आपको स्वास्थ्य में मांसपेशियों की दिक्कतें घेर सकती हैं। फिजियोथेरेपिस्ट या आयुर्वेदिक उपायों का प्रयोग सार्थक रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर पेट के रोगी भी थोड़ा खानपान को लेकर सतर्क रहें। घर-परिवार वालों से अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखें।

कुंभ राशि
आज के दिन जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाते हुए, छोटा सा बदलाव करना लाभकारी रहेगा। पिछली चल रही आपकी योजनाएं सफल होती दिखाई दे रही है, इस ओर भी ध्यान दें। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा।

मीन राशि
आद के दिन नौकरी पेशा से जुड़े लोगों की सैलरी में वृद्धि होगी। हेल्थ में यदि कोई रोग पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है, तो अब उसे ठीक करने का रास्ता निकालना चाहिए। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा।