कुशीनगर: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ हुआ आयोजित
कुशीनगर। जिले के हाटा में मुजेहना हेतिमपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य जे एन पांडेय की अध्यक्षता में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के छात्र-छात्राओं ने मैराथन दौड़ में भाग लेकर मेडल अपने नाम किया। बता दें कि सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य जे …
कुशीनगर। जिले के हाटा में मुजेहना हेतिमपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य जे एन पांडेय की अध्यक्षता में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के छात्र-छात्राओं ने मैराथन दौड़ में भाग लेकर मेडल अपने नाम किया।
बता दें कि सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य जे एन पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए कठिनतम प्रयासों से प्राप्त आजादी के बारे में छात्रों को बताया। संबोधन के बाद प्राचार्या ने मैराथन दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी व क्रीड़ा शिक्षक प्रशांत कुमार गुप्ता ने कॉलेज के छात्रों को मैराथन दौड़ कराया। जिसमें सिविल का छात्र मनप्रीत यादव प्रथम, यांत्रिकी का छात्र आशीष द्वितीय और सिविल की छात्रा निकिता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर मेडल प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षक रिंकू कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप गौड़ आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
