रायबरेली: भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व नौजवान, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
रायबरेली। कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने फिर से हुंकार भरी है। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान महासभा ने भारत बंद किया। इस दौरान भारी संख्या में किसानों, नौजवानों और छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। भारत बंद के चलते बड़ी संख्या में …
रायबरेली। कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने फिर से हुंकार भरी है। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान महासभा ने भारत बंद किया। इस दौरान भारी संख्या में किसानों, नौजवानों और छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
भारत बंद के चलते बड़ी संख्या में एकत्र होकर अखिल भारतीय महासभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों कलेक्ट्रेट पहुंचे। अखिल भारतीय किसान महासभा ने मांग की है कि तीनों कृषि कानून वापस लिये जाएं, एमएसपी गारंटी का कानून बने। भारत बंद के दौरान किए गए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन नेता विजय विद्रोही ने कहा है कि इस प्रदर्शन में किसान छात्र नौजवान सभी शामिल हैं।
सभी की समस्याएं हैं ,समस्याओं को लेकर किसान नौजवान और छात्रों ने मिलकर यह प्रदर्शन किया। भारत बंद का आवाहन कर केंद्र सरकार को चेताया गया है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं चारों लेबर कोड रद किए जाएं तथा एमएसपी गारंटी का कोई कानून बनाया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों, नौजवानों और छात्रों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
